फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   religious conversion Alikhan took the girl to Mumbai by naming her as Sanjay then threatened to convert

Mau: 'मुंबई आकर बेटी का धर्म बदलकर करा दो निकाह, वरना बेटी से..', संजय नाम बताकर लड़की को ले गया अलीखान

Wed, 12 Jul 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 12 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

मऊ की महिला ने बताया कि करीब ड़ेढ वर्ष पूर्व मेरे देवर की पत्नी के मोबाइल पर अनजान नंबर से फ़ोन आया। पूछने पर उसने अपना नाम संजय यादव बता कर बात कर पता जौनपुर बताने के साथ ही लम्बा चौड़ा व्यापार के साथ लग्जरी कारों का मालिक बताया। बात करते करते देवरानी को झांसे में लेकर शादी के लिए तैयार कर लिया।

विज्ञापन
religious conversion Alikhan took the girl to Mumbai by naming her as Sanjay then threatened to convert
धमकी भरा फोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर जौनपुर निवासी एक युवक के साथ उसके दो भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी द्वारा पीड़िता की बेटी को बहलाफुसलाकर पहले मुंबई में भगा ले गया, उसके बाद धर्म बदलकर निकाह को लेकर पीड़िता पर दवाब डाल रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को मंगलवार को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि करीब ड़ेढ वर्ष पूर्व मेरे देवर की पत्नी के मोबाइल पर अनजान नंबर से फ़ोन आया। पूछने पर उसने अपना नाम संजय यादव बता कर बात कर पता जौनपुर बताने के साथ ही लम्बा चौड़ा व्यापार के साथ लग्जरी कारों का मालिक बताया। बात करते करते देवरानी को झांसे में लेकर शादी के लिए तैयार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस बीच उसने देवरानी को प्रलोभन देकर कहा कि तुम्हारे घर मे कोई लड़की हो तो उससे बात कराने की बात कही। जिसपर देवरानी ने मेरी नाबालिग पुत्री का नंबर देकर उससे बात कराने लगा। आरोप लगाया कि संजय की बातों में आकर उसकी बेटी भी उससे प्रेम करने लगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case Hearing: मां श्रृंगार गौरी समेत सात अन्य मामलों की आज एक साथ हो सकती है सुनवाई, वादी तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जब उसकी बेटी बालिग हो गई तो उसे अपना नाम संजय के बजाए अलीखान बताया और उसे धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब बनाने लगा। इस बीच बीते तीन जुलाई को गांव आकर उसकी पुत्री को बहाल फुसलाकर मुंबई भगा ले गया। जहां उसका भाई सलीम और रोशन ने उसे फोन कर अपनी बेटी का धर्म बदलकर निकाह कराने की बात कही, बात न मामने पर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
 

religious conversion Alikhan took the girl to Mumbai by naming her as Sanjay then threatened to convert
धर्म परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

उधर यह मामला कोतवाली में पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पहले किशोरी को बरामद किया, उसके बाद उसे पुलिस सुरक्षा में रखते हुए मंगलवार को जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर के नीबापुर निवासी अलीखान और सलीम खान पुत्रगण जुम्मन को जिले के मधुबन मोड़ से मंगलवार की दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस मामले में पुलिस ने युवती को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

बालिग होने का कर रहा था इंतजार
आरोपी अलीखान ने अलग अलग नाम से सिम ले रखा है। उसने अपनी प्रेमिका के घर के लोगों के सामने खुद को संजय बनाकर पेश किया। घर की महिला से बातचीत करने के बाद जब युवती से बातचीत की तो उसे उम्र का अंदाजा चला। जिससे वह नाबालिग किशोरी का बालिग होने के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करता रहा। बालिग होने के बाद आरोपी द्वारा युवती से निकाह कराने को लेकर दवाब बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed