फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief: No one was found infected in the investigation of nine hundred suspects

राहत : नौ सौ संदिग्धों की जांच में कोई नहीं मिला संक्रमित

Mon, 14 Feb 2022 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Relief: No one was found infected in the investigation of nine hundred suspects
फरवरी माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती दिख रही है। पिछले दिनों से लगातार मरीजों के मिलने की संख्या कम होती जा रही थी।सोमवार को इस रफ्तार पर एक दम से ब्रेक लग गया। जब मिले नौ सौं संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।चार दिन पहले भी 1119 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि सोमवार को 452 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई। सकारात्मक बात है कि इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं 479 संदिग्धों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली।इसमें भी कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। बताया कि बीते 31 दिसंबर के बाद आज 46 वें दिन बाद जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। इससे पहले दस फरवरी को भी 1119 जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला था। बताया कि वर्तमान में जिले में कुुल 8 हजार 988 मरीजों में से 8 हजार 874 मरीज रिकवर हो चुके है। 85 मरीजों की मौत हो चुकी है, वर्तमान में 29 मरीज सक्रिय है, जिसमें 17 का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन

आठ लाख से अधिक संदिग्धों की हो चुकी हैं जांच
सीएमओ ने बताया कि जिले में संक्रमण के रोकथाम को लेकर आठ लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।इसमें 4 लाख 27 हजार 190 लोगों की एंटीजेन से जांच की जा चुकी है।वहीं 3 लाख 94 हजार 819 लोगों की जांच आरटीपीसीआर से की गई है।इसमें 3 लाख 93 हजार 412 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है।इसमें 3 लाख 85 हजार 469 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 1407 संदिग्धों की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed