फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relief after several days

कई दिनों बाद खिली धूप से मिली राहत

Fri, 26 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 26 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
 Relief after several days
कई दिनों के बाद शुक्रवार को निकली धूप ने लोगों के लिए संजीवनी का काम किया। घरों में ठंड से ठिठुर रहे लोगों ने बाहर निकल कर धूप का आनंद उठाया।
विज्ञापन


धूप निकलने से तापमान भी चढ़ा, 17-18 डिग्री पहुंच गया तापमान शुक्रवार को 28 तक पहुंचा। हालांकि न्यूनतम तापमान में फर्क नहीं आया। 

शुक्रवार क सात डिग्री  न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर भी यात्री धूप सेकते देखे गए।


गुरुवार की रात में कुहासे की चादर छंटने का असर शुक्रवार की सुबह दिखा। सुबह लोगों का स्वागत खिली धूप ने किया। करीब दो हफ्तों के बाद शुक्रवार को धूप निकली।

इससे दो हफ्तों से सड़कों का सन्नाटा कम हुआ। नगर क्षेत्र स्थित सोनीधापा इंटर कालेज के मैदान पर छात्रों की चहलपहल दिखी। विद्यार्थियों ने धूप का आनंद लेते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटाफार्म पर टीनशेड के बाहर आकर यात्रियों ने धूप का आनंद लिया, रोडवेज के भी यात्रियों ने रहात महसूस की। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोपागंज संवाददाता के अनुसार कई दिनों से बर्फिली हवाओं के चलने से कसबा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है।

सबसे परेशानी सुबह काम पर जाने वाले लोगों तथा ट्यूशन पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को उठानी पड़ रही है। अलाव जलवाने में खानापूर्ति ही की जा रही है। गेहूं की सिंचाई जोर शोर से चल रही है।

 ऐसे में विद्युत उपकेंद्रों से  बिजली आपूर्ति के लिए दिन व रात का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। ऐसे में दिन में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की सुनिश्चित न होने से किसानों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।



इस संबंध में किसान प्रेमनारायण सिंह, जयनाथ सिंह ने कहा कि दिन में नाम मात्र बिजली मिल रही है।   ऐसे में कोहरे से रात में सिंचाई करना मुश्किल भरा काम है। उन्होंने दिन में ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed