फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relbs collision of pickup , three injured

रेलबस से पिकअप की टक्कर, तीन घायल

Sun, 27 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 27 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relbs collision of pickup , three injured
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाबा थानीदास पोखरा से सटे मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रविवार की दोपहर टाटा पिकअप वैन को रेलबस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय रेलबस घोसी से दोहरीघाट जा रही थी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार रविवार को कोटे का राशन लेकर एक पिकअप वाहन अमिला रेलवे स्टेशन से नोनारी बहरामपुर स्थित अच्छेलाल कोटेदार के यहां जा रही थी।


थानीदास पोखरा के समीप स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पार करते समय रेलबस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रेलबस करीब 20 मीटर तक पिकअप को घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन



घटना में पिकअप में मौजूद आदित्य (22) पुत्र दीपचंद , रमेश (25) पुत्र रामकुंवर और कमलेश (20) पुत्र झगरु निवासी अहिरानी थाना दोहरीघाट गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के  बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद पिकअप चला रहे आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed