फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Relationships ending: Some killed their loved ones due to scolding and some due to fear of property.

खत्म होते रिश्ते : किसी ने डांट से तो किसी ने संपत्ति के डर से कर दी अपनों की हत्या

Sun, 09 Jun 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Relationships ending: Some killed their loved ones due to scolding and some due to fear of property.
मऊ। जिले में 48 दिनों में हुई दो घटनाओं ने रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। जहां अप्रैल में मधुबन के एक गांव में एक युवक ने संपत्ति के लालच में पिता को सोते समय धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। वहीं बृहस्पतिवार की शाम घोसी में सगे छोटे ने सिपाही के सिर पर हथौड़े से प्रहार कर मार डाला। वजह केवल बड़े भाई द्वारा पढ़ाई को लेकर डांट फटकार लगाना है। जबकि बीते वर्ष के जून में कसारा में कलयुगी बेटे ने पिता के सामने ही मां की लोहे की रॉड से हमलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घोसी के कुड़हनी गांव निवासी संदीप की हत्या उसके छोटे भाई दिलीप ने बृहस्पतिवार देर रात साढ़े नौ बजे सोते समय हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की मां आशा देवी ने अपने छोटे बेटे दिलीप के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मृतक संदीप जौनपुर जिले में आरक्षी पद पर तैनात था। हत्या के तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक घोसी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं घटना को तीन दिन बीतने के बाद भी कुड़हनी गांव में माहौल में अब भी मायूसी छाई हुई है। हर तरफ हर जुबान पर केवल एक ही बात है कि कैसे भला पिता सामान प्यार देने वाले बड़े भाई को महज पढ़ाई के लिए डांट लगाने की बात पर क्रूरता पूर्वक मार सकता है। उधर इस घटना में आशा देवी बुरी तरह से टूट चुकी हैं, 10 साल पहले पति को खोने के बाद दो बेटों के सहारे जीवन जी रही आशा देवी बार बार एक ही बात कह रही है। मेरा घर ताबाह हो गया, अब कौन इस घर की देखभाल करेगा, बड़ा बेटा था, हत्या उसके ही छोटे भाई ने कर दी है। जबकि जिले में यह दूसरी घटना है, जिसने खून के रिश्ते को दागदार बनाया है। इससे पहले बीते 20 अप्रैल को मधुबन के कटघरा महलू गांव निवासी बाबूराम राय की हत्या उसके इकलौते पुत्र अरविंद ने कर दी थी। बेटे ने पिता को पहले भोजन कराया, उसके बाद सोते समय कुल्हाड़ी से कई वार कर निर्मम कर दी थी। हत्या के पीछे का कारण आरोपी के शराबखोरी की लत थी, जिससे उसे डर लग रहा था, उसके पिता भविष्य में उसे बेदखल न कर दें। इस मामले केा पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पिता को कियी जख्मी, फिर मां की कर दी थी हत्या

कोपागंज के कसारा गांव निवासी अमेरिका देवी को 19 जून 2023 को उसके दूसरे नंबर के बेटे दिलीप ने पति मुन्नीलाल के सामने लोहे के राड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए उसके पति को आरोपी बेटे ने गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जहां इलाज के दौरान अमेरिका देवी की मौत हो गई थी।

--------------------

कई कारणों से अपनों में बढ़ रही हैं अपराध की प्रवृत्ति: डॉ. योगेंद्रनाथ चौबे

मऊ। डीसीएसके पीजी कॉलेज में मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगेंद्रनाथ चौबे ने बताया कि यह बिल्कुल सत्य है, बीते कुछ सालों में रिश्तों की मर्यादाओं में ऐसे मामले देखने केा मिले हैं, जो कि खून के रिश्तों केा दागदार बना रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिसमें बचपन में बच्चों के पालन पोषण में गलत तकनीकों का उपयोग करना। बच्चों के भावनात्मक विचारों को समझने की बजाए अपने विचारों को थोपना। बच्चों के साथ संतोष जनक उत्तरों को प्रस्तुत न करना, बच्चों से तर्कपूर्ण तथ्य देने के बजाए मौन धारण करना है। बच्चों से किसी विषय वस्तु पर विचार विर्मश न करना, बच्चों को वास्तविकता का पता न लगना, निरंतर बच्चों को डांटते रहना, जिम्मेदारी पूर्ण कार्य में लगाने के बजाए पक्षपात रवैया अपनाना। इससे अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed