{"_id":"6950378654b920f0870f0fed","slug":"refusal-to-demolish-wall-led-to-violence-fir-lodged-against-17-mau-news-c-295-1-mau1002-138420-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दीवार गिराने से मना करने पर हुई थी मारपीट, 17 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दीवार गिराने से मना करने पर हुई थी मारपीट, 17 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय गांव निवासी राम नजर यादव की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम 13 नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
प्राथमिकी के अनुसार बीते 16 नवंबर की सुबह 10 बजे वो अपनी पुस्तैनी मकान का निर्माण करा रहे थे। तभी गांव निवासी लक्ष्मण यादव अपने परिजनों के साथ आए और गाली देते हुए 10 फीट ऊंची दीवार गिरा दी।
गिराई गई दीवार खड़ी करके 21 नवंबर की सुबह नौ बजे कटरेन रख रहे थे। लक्ष्मण यादव, बबलू यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव, अनुपमा यादव, गुड्डी यादव, सुद्दी यादव, कामदेई, सुशीला, रंजू यादव, भीरा गांव निवासी सत्यपाल यादव सहित 17 लोग वहां आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में राम नजर के पिता नरेश यादव, मां सुशीला, चाचा महेश, चचेरी भाभी रीना और चचेरा भाई विधिचंद घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।