{"_id":"6137a2298ebc3ef2c63b3c49","slug":"reduction-in-water-level-of-saryu-river-danger-remains-mau-news-vns610298297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में घटाव दर्ज होने के बाद भी नदी के उग्र होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की धड़कनें बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी अभी भी खतरा बिंदु से 20 सेमी ऊपर बह रही थी। बंधों पर नदी के पानी का दबाव बना हुआ था। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही थी। इससे ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
सरयू नदी के जलस्तर में घटने के क्रम लगातार जारी है। लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। घाघरा का पानी लाल निशान से 20 सेमर ऊपर है। इससे तटवर्ती इलाकों सहित ऐतिहासिक धरोहरों पर खतरा मंडरा रहा है। नदी की लहरें भारत माता मंदिर की दीवारों पर टकरा रही है। इससे मुक्तिधाम, भारतमाता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, हनुमान मंदिर, डीह बाबा का मंदिर ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वहीं घाघरा के तटवर्ती इलाके धनौली रामपुर, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, सरया, पतनई, ठाकुरगाव, बीवीपुर, ताहिरपुर,जमीरा चौराडीह, कोरौली, बेलौली, पाऊस, ठिकरहिया, महुआबारी, रसूलपुर, सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों में बाढ़ आने की आशंका से लोग दहशत में हैं। वही गांवों में पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को जलस्तर 70.10 मीटर रहा। सोमवार को सरयू नदी का जलस्तर 70.20 मीटर था। वही इस तरह बीते 24 घंटे में के जलस्तर में 10 सेमी की कमी दर्ज की गई।