फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Reduction in water level of Ghaghra, danger remains

घाघरा के जलस्तर में घटाव, खतरा बरकरार

Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Reduction in water level of Ghaghra, danger remains
दोहरीघाट घाघरा का जलस्तर घटने के बाद भी नदी के उग्र रुप धारण करने से तटवर्ती इलाके के लोगों की धड़कने बढ़ती ही रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 15सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकराने से ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। खतरे की आशंका से लोग दहशत में जी रहे हैं। नदी के जलस्तर में घटाव दर्ज होने के बाद प्रशासन राहत की सांस ले रहा है। वहीं नदी के घटने बढ़ने से लोगों को अनिष्ट की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

घाघरा के जल स्तर पर नजर डालें तो रविवार को नदी का जलस्तर 69.15 मीटर रहा। इस तरह बीते 24घंटे में घाघरा के जलस्तर में 15 सेमी की कमी दर्ज की गई। शनिवार को घाघरा का जलस्तर 69.30 मीटर था। जबकि गौरीशंकर घाट पर खतरे का निशान 69.90 मीटर है।
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में विगत कई दिनों से हो रही वृद्धि के बाद बीते 24 घंटे में घटने का क्रम देखने को मिला। लेकिन फिर भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। जिससे तटवर्ती इलाको के लोगो मे दहशत बना हुआ है। नदी की लहरें भारतमाता मंदिर की दीवारों पर टकराने सेनगर के ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, डीह बाबा का मंदिर, लोक निर्माण का डाक बंगला,शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर,दुर्गा मंदिर आदि पर खतरा अभी भी बना हुआ है। कटान की आशंका को लेकर संवेदनशील स्थानों पर सिंचाई विभाग की तरफ से बोल्डर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed