फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   RCC road started breaking after being hit with brick under the supervision of NP Chairman

Mau News: नप के चेयरमैन के निरीक्षण में ईंट से मारने पर टूटने लगी आरसीसी रोड

Fri, 10 May 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
RCC road started breaking after being hit with brick under the supervision of NP Chairman
मऊ। शहर के वार्ड-1 गालिबपुर में बुधवार देर शाम नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल 37 लाख से बन रही निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचें, वहां ईंट से मारने पर ही आरसीसी सड़क टूटने लगी। घटिया निर्माण कार्य देख चेयरमैन का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्य के भुगतान को रोकने के साथ ही जांच के लिए एक टीम गठित कर दी। नपाध्यक्ष ने सड़क की गुणवत्ता की जांच को लेकर जब ईंट लेकर किनारी सतह को परखा तो वह क्षतिग्रस्त होने लगी। नपाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड-1 गालिबपुर में 37 लाख की लागत से दो जगहों पर आरसीसी रोड बन रही है। बताया कि घटिया कार्य की शिकायत मिलने पर वह मौके पर पहुंचकर उन्होंने आरसीसी रोड किनारे सतही की जांच के लिए एक ईंट से की, इस दौरान थोड़ी सी टक्कर मारने के बाद सीसी का सतही रोड क्षतिग्रस्त होने लगा। सड़क सपाट के बजाए ऊबड़ खाबड़ मिली। नपाध्यक्ष ने बताया कि इस कार्य में काफी लापरवाही बरती गई, न लेबल सही न क्वालिटी सही, लगता है किसी मिस्त्री के बजाए मजदूर ने कार्य किया हो। बताया कि इस संबंध में निर्माण को लेकर जांच टीम गठित की गई है। वहीं इस जांच के आदेश के साथ भुगतान रोकने के लिए आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed