{"_id":"5fff43b48ebc3e33dc3e66f4","slug":"rc-issued-to-head-of-nagwa-village-mau-news-vns569003712","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगवा गांव के प्रधान को आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगवा गांव के प्रधान को आरसी जारी
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक के नगवा गांव के निवर्तमान प्रधान रमेश चौहान, सेक्रेटरी वीरेंद्र प्रसाद और तकनीकी सहायक के खिलाफ विकास कार्यों के नाम पर ग्राम निधि खाते से 12 लाख 25 हजार नौ सौ रुपयों का गबन का आरोप सही पाया गया है। जिलाधिकारी ने इन तीनों घपलेबाजों से रकम वसूल करने का आदेश जारी किया है। प्रधान से रकम वसूली का आदेश पूर्व के दो जिलाधिकारियों की ओर से भी जारी किया जा चुका है। डीएम के आदेश के बाद भी आरोपी ग्राम प्रधान ने रकम जमा नहीं की है। वर्तमान जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम प्रधान से घपले की रकम वसूल करने के लिए राजस्व विभाग द्वारा वसूली करने के लिए आरसी और समन जारी किया गया है।
गांव में वर्ष 2015- 16 और वर्ष 2016-17 में बिना काम कराए ही खाते से रकम निकाल ली गई। शिकायत पर कराई गई जांच में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी तथा तकनीकी सहायक पर सरकारी गबन करने का आरोप सही पाया गया। ग्राम प्रधान के प्रार्थनापत्र पर दुबारा चार सदस्यीय जांच कमेटी ने स्थलीय जांच की तो आरोप सही पाए गए। तत्कालीन डीएम प्रकाश बिंदु के 31 मई 2018 के आदेश पर जांच कमेटी ने गांव में बिना काम कराए 12 लाख 25 हजार नौ सौ रुपये का गबन पाया।
जांच समिति की रिपोर्ट पर प्रकाश बिंदु ने आरोपियों से रकम वसूली का आदेश जारी किया। लेकिन आरोपियों ने रकम नहीं जमा की। 29 फरवरी 2020 को तत्कालीन डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने भी आरोपियों से वसूली करने के आदेंश जारी किया। इस मामले में 18 दिसंबर 2020 को वर्तमान जिलाधिकारी अमित सिंह वंसल ने आरोपियों से शत प्रतिशत रकम वसूली करने का निर्देश जारी किया है। लेकिन आरोपियों ने रकम जमा नहीं किया। डीएम ने ग्राम प्रधान रमेश चौहान को 15 दिसंबर को पद च्युुत कर दिया। प्रधान से गबन की रकम की वसूली के लिए आरसी और नोटिस भी जारी किया गया है, राजस्व विभाग आरोपी से वसूल करने की योजना बना रहा है।