फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rapid response team is investigating by visiting homes

घरों पर जाकर जांच कर रही है रैपिड रिस्पांस टीम

Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rapid response team is investigating by visiting homes
कुसुम्हा (मऊ)। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए स्वास्थ विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम सक्रिय है। टीम के विशेषज्ञ सदस्य संक्रमण की सूचना पर मरीज के घर पहुंचकर दवा और उचित सलाह दे रहे हैं। उपचार के दौरान भी मोबाइल पर सेहत की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को रैपिड रिस्पांस टीम क्षेत्र के गोठा, पनइल, सियरही बर्जला, फरसरा बुजुर्ग, फरसरा खुर्द, रामपुर धनौली, लामी,कादीपुर, नईबाजार सहित आदि गांवों में आशा कार्यकत्रियों द्वारा पांच दिवसीय सर्वे के दौरान मिले लक्षण युक्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा व सलाह दी गई।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र में चार रैपिड रिस्पांस टीम तथा तीन टीम सैम्पलिंग के लिए गठित की गई है। ये टीमें आशाओं द्वारा दी गई सूची के आधार पर घर घर जाकर सैम्पलिंग व एंटीजन किट से जांच कर रही है। रैपिड रिस्पांस टीम नम्बर एक के प्रभारी एनएमए वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि टेस्ट रिपोर्ट के बाद किसी पॉजिटिव मरीज का डाटा पोर्टल पर आता है तो उसमें दिये गए पते तथा फोन नंबर की सहायता से उनकी टीम संक्रमित व्यक्ति के घर पर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीज को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाइयों की किट प्रदान की जाती है। इसके अलावा टीम के विशेषज्ञ सदस्य पल्स आक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर भी जांचते हैं तथा किसी भी स्थिति का आंकलन कर उपचार के अगले चरण की जानकारी मौके पर ही उपलब्ध कराते हैं। इस दौरान जयनाथ मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार राय, सचिन, आशा संगिनी विनीता मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, निर्मला राय, सुनीता मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed