Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ramashrya Maurya became BJP district president after defeating 62 contestants

Mau News: 62 प्रतिभागियों को पछाड़कर रामाश्रय मौर्या बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Mon, 17 Mar 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ramashrya Maurya became BJP district president after defeating 62 contestants
मऊ। आखिरकार तीन महीने के इंतजार के बाद रविवार दोपहर तीन बजे चुनाव अधिकारी रामतेज पांडेय ने जिले के नए भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर रामाश्रय मौर्या की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष बनने से पहले रामाश्रय मौर्या भाजपा संगठन में महामंत्री के पद पर थे, इससे पहले इस पद को लेकर दो महिला पदाधिकारियेां सहित पांच महिला कार्यकर्ता सहित 63 ने आवेदन किया था। उधर, घोषणा होने के बाद पदयात्रा करते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पार्टी की कमान संभाली। अपने संबोधन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा करते हुए जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा। जनपद की चारों विधानसभाओं पर कमल खिलेगा। हम वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं के समन्वय को बैठाते हुए जनपद में पार्टी को नई दिशा देंगे। बूथ स्तर से लेकर मंडल तथा जिला स्तर तक भाजपा को जनपद में मजबूत किया जाएगा। इससे पहले पहली बार पार्टी के जिलाध्यक्ष की घोषणा बेहद भव्य तरीके से नगर के कम्युनिटी हॉल में हुई। घोषणा तो दोपहर दो बजे होनी थी, लेकिन घोषणा करीब एक घंटे बाद चुनाव अधिकारी रामतेज पांडेय ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने नए जिलाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, अरविंद सिंह, शकुंतला चौहान, सुनील कुमार गुप्त, मनोज राय, अरिजीत सिंह, अखिलेश तिवारी, बजरंगी सिंह, दुर्गविजय राय, प्रवीण कुमार गुप्त, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, उमेश पांडेय, सीता राय, पूनम सरोज, उत्पल राय, भरत भैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन

तीन बार रहे ग्राम प्रधान, काम के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित
जिलाध्यक्ष बनने से पहले रामाश्रय मौर्या महामंत्री के पद पर थे, इससे पहले भी वह पार्टी में दो बार महामंत्री पद पर रह चुके हैं। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ पूर्व नगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रतनुपरा, पूर्व जिला प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्व विभाग प्रमुख अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, प्रदेश सह मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्व मुख्य शिक्षक, मंडल कार्यवाह, खंड कार्यवाह, तहसील विस्तारक के साथ विधानसभा चुनाव के प्रभारी रह चुके हैं। इतना ही नहीं वह रतनपुरा ग्राम पंचायत के तीन बार ग्राम प्रधान भी रह चुके है। इस बीच ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
नहीं दिखा समीकरण का असर, आखिरी समय तक कद्दावर करते रहे अपना-अपना दावा
रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दूसरी राजनैतिक पार्टी के साथ जिलेवासी भी काफी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस बार भी हर बार की तरह घोषणा से पूर्व 62 आवेदकों में दस से ज्यादा आवेदक अपनी-अपनी जीत का दावा करते दिखे, इसमें तो बकायदा तीन चार तो आश्वास्त हो चुके थे। उनके आश्वासन को एक घंटे बाद झटका लगा जब चुनाव अधिकारी ने रामाश्रय मौर्या को अध्यक्ष पद पर चुने जाने की घोषणा की। ऐसे में रामाश्रय के नाम को लेकर चर्चा पहले से थी, इनके नाम राशि के साथ दो भाजपा नेताओं के साथ एक महिला पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष के कतार की में शामिल थीं।
---------------------------
नए जिलाध्यक्ष की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
फोटो
दोहरीघाट। नीय नगर पंचायत कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति के उपज रहे रामाश्रय मौर्य के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान से ही पार्टी को सफलता मिलती है। इस दौरान अवधेश कुमार, पवन राय, सुरेंद्र गुप्ता, संदीप राय, संजय कुमार, नवीन पटवा, लाल बहादुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed