{"_id":"65d26183552308f19b01b0aa","slug":"ram-lakshman-with-radha-krishna-consecration-of-the-idol-of-maa-janaki-mau-news-c-295-1-svns1028-108992-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राधा- कृष्ण के साथ राम लक्ष्मण, मां जानकी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राधा- कृष्ण के साथ राम लक्ष्मण, मां जानकी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
अमिला l बड़रांव ब्लाॅक के मांदी सिपाह स्थित प्राचीन मां कोयल मर्याद भवानी मंदिर परिसर के गर्भगृह में राधा- कृष्ण के साथ राम लक्ष्मण व मां जानकी के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई। साथ ही शिव मंदिर में गणेश भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई। इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई।
आचार्य वनमाली के नेतृत्व में शुभ नक्षत्र में धार्मिक अनुष्ठान को करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की रस्म को पूरा किया।प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए भारी संख्या में लोग मां कोयल मर्याद भवन पहुंचकर पुनीत अवसर के साक्षी बने। आचार्यों द्वारा गत 15 फरवरी से श्री गणेश, नवग्रह पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ था। शुक्रवार को मूर्तियों का जल अधिवास,घी अधिवास,चंदन अधिवास,फल, फूल व वस्त्र अधिवास हुआ।
शनिवार को प्रातःगंगा स्नान के साथ ही शाम गांव नगर भ्रमण चलता रहा। इसके बाद रात को शयनाअधिवास हुआ तथा अल सुबह से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधि-विधान से शुरू हुआ तो पूरा मंदिर परिसर जयकारे से गूंज उठा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी दयानंद शुक्ल, हेमचंद्र राय, ज्योति राय, मनोज यादव, श्रवण कुमार पटेल, संजय शुक्ला, राम रतन राय, मोहन शुक्ल, दुर्गा दत्त शुक्ल आदि शामिल रहे।