{"_id":"613f89c68ebc3efd847b5401","slug":"rally-taken-out-to-take-the-message-of-nutrition-from-door-to-door-mau-news-vns6114061108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए निकाली गई रैली
विज्ञापन
मऊ। पोषण अभियान के अंतर्गत माह सितंबर को चतुर्थ राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। पोषण का संदेश घर-घर तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सोमवार को जनपद में विकास खंड स्तरीय पोषण रैली का आयोजन किया गया। नगर में पोषण रैली का शुभारंभ गाजीपुर तिराहे पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम ने किया। वह रैली के साथ चलकर नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के साथ पहुंचे। रैली में बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर जनपद में वाटिका पत्रिका प्रकाशन के लिए विचार उपलब्ध कराए जाने के लिए आह्वान किया। इस मिशन को सफल बनाने में जुटीं नूरी कहकशां, राम प्यारी देवी, संध्या राय, कंचन पांडेय, कौशिल्या देवी, अफसाना खातून, अंजुम परवीन आदि ने भी संगीत तथा भाषण के माध्यम से पोषण के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा रही हैं।
इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना में उपजिलाधिकारी आशुतोष राय ने रैली का शुभारंभ किया। रैली मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समाप्त हुई। विकास खण्ड फतेहपुर मंडाव में रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी मधुबन लालबाबू दूबे ने किया। रैली में बच्चों की झांकी पोषण देवी के नाम से तैयार की गयी।
विज्ञापन
घोसी में रैली का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सीएल सोनकर तथा भाजपा नेता रवींद्र उपाध्याय ने किया। इसी क्रम में परदहां, रानीपुर, कोपागंज, दोहरीघाट, बडरांव तथा रतनपुरा में भी अधिकारियों द्वारा रैली का शुभारंभ करते हुए सुदूर गांवों में पोषण संदेश को प्रचारित, प्रसारित करते हुए रैली निकाली गई।