फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rainfall throughout the night in the river filled with water in the fields

जनपद में रात भर होती रही बारिश खेतों में भरा लबालब पानी

Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Rainfall throughout the night in the river filled with water in the fields
बारिश के कारण परदहां ब्लाक के पिपरीडीह ओन्हाईच मार्ग पर बने अंडरपास में भरा पानी, जिसके कारण लोगो - फोटो : MAU
मऊ। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे से शुरु हुई बरसात शुक्रवार को पूर्वाह्न दस बजे तक अनवरत जारी रही। इस दौरान बरसात कभी धीमी तो कभी मूसलाधार बारिश के रूप में होती रही। इससे शहर से लेकर कस्बे की सभी गलियां उफना गईं। निचले इलाकों में गलियों में नालियों का कचरा फैल गया। गांवों के खेतों में पानी भर गया। मौसम की पहली बरसात से तापमान में गिरावट आ गई, हालांकि बरसात से किसान काफी खुश दिखे, लेकिन भारी बारिश से हरी सब्जियों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। बरसात के चलते जिले में अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति चरमरा गई। जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक 12 घंटों तक बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से जारी ऊमस और भारी गर्मी से लोग बेहाल थे। रात 11 बजे से बारिश शुुबरु हुई तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। दोपहर 12 तक वर्षा होती रही। नगर के मुंशीपुरा नई बस्ती, अली नगर,सप्त सागर इमिलिया, सहादतपुरा नई बस्ती आदि मुहल्लों की गलियों में कचरा सड़क पर आ गया। ऐसा ही हाल जिले की वलीदपुर, खैराबाद, कुर्थीजाफरपुर, चिरैयाकोट, मधुबन और रतनपुरा आदि बाजारों का रहा। जिसे शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने हटाकर साफ किया।
विज्ञापन

भारी बारिश से बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। कोपागंज में 12 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही, 11 बजे से कटी बिजली अगले दिन दोपहर 12 बजे आई। कसबे के लोगों को पानी के लिए भटकने को विवश होना पड़ा। शहर के चौक, पुराना पावर हाउस और मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित रही। भारी बारिश से टमाटर, हरी मिर्च, करैली , लौकी, प्याज आदि हरी सब्जियों को नुकसान हुआ। अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि भारी वर्षा से कई जगह फाल्ट आ गए, उन्हें ठीक करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम में भरा पानी लोग नहीं गए मार्निंग वॉक पर
मऊ। अन लॉक होने के बाद से जिले का स्टेडियम खुल गया, इस दौरान लोग मार्निंग वॉक के लिए स्टेडियम भी जाने लगे थे। लेकिन बृहस्पतिवार की रात से शुरु हुइ बरसात शुक्रवार की सुबह तक होती रही। इसका परिणाम रहा कि स्टेडियम में पानी भर गया। इस दौरान लोग मार्निंग वाक पर नहीं जा सकें। इसीक्रम में स्टेडियम से बाहर बलिया मोड़ पर बरसात का पानी सड़क पर लग गया था। इससे लोग पानी के बीचकर आने जाने के लिए विवश थे। शहर के बीचों बीच मौजूद सोनीधापा मैदान में भी पानी भर गया था।

विद्युत लाइन पर गिर पेड़, बिजली सप्लाई ठप
घोसी। तहसील के कटघरा महलू से घोसी विद्युत उपकेंद्र को जोड़ने वाले 33 हजार के मुख्य लाइन पर बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश से कादीपुर गांव के पास पेड के गिर गया। जिससे कई खंभे गिर गए। इससे घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वृहस्पतिवार की रात्रि 1.30बजे से शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक बिजली गुल रही। इस संबंध में अवर अभियंता पृथ्वीनाथ का कहना है कि तेज हवा और बारिश के चलते तीन स्थानों पर फाल्ट होने से रात्रि12 बजे से शुक्रवार को 2बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed