फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Rain-soaked wheat bags

बारिश में भीगी गेहूं की बोरियां

Sat, 25 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 25 Jul 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rain-soaked wheat bags
 रेलवे स्टेशन पर पंजाब से आई गेहूं की रैक शनिवार को बारिश में भीग गई। आनन फानन में माल गोदाम और ठेकेदार ने तीरपाल की व्यवस्था कर बोरियों को ढका। साथ ही उन्हें ट्रकों में भरकर बढुआ गोदाम स्थित एफसीआई के गोदाम में भेजा गया।
विज्ञापन



लेकिन इस दौरान काफी बोरियां भीग गईं।  शुक्रवार की शाम को मालगाड़ी द्वारा पंजाब प्रांत से गेहूं की बोरियों से भरी रैक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 3300 टन गेहूं था। शनिवार की सुबह मजदूरों ने बोरियों को उतारकर माल गोदाम के प्लेटफार्म पर रख दिया। इसी दौरान काफी तेज बारिश हो गई।
विज्ञापन



 इस वजह से गेहूं की ज्यादातर बोरियां भीग गईं। आनन फानन में ठेकेदार द्वारा तीरपाल की व्यवस्था की गई। इसके बाद बोरियों को भीगने से बचाया जा सका। ठेकेदारों ने तत्काल मौसम की नजाकत को देखते हुए बोरियों को ट्रक पर लदवाकर उसे बढ़ुुआ गोदाम स्थित माल गोदाम पर भेजा। लेकिन शहर में नो इंट्री के कारण कुछ बोरियों को गोदाम तक नहीं भेजवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



 ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब बारिश में अनाज की बोरियां भीगी नहीं। कई बार रेलवे स्टेशन पर अनाज भरी बोरियां भीग चुकी हैं। इस वजह से गोदाम में गेहूं की बोरियां भीगी हुई गोदाम में जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed