{"_id":"5944157b4f1c1bb1428b4652","slug":"rain-relief-in-humidity","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस में बारिश से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस में बारिश से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहे पर शुक्रवार को बारिश के बीच भींग कर जातीं युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों लगातार गर्मी पड़ने से जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था, वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत पहुंची। करीब 20 मिनट हुई बरसात के बाद धूप निकल गई थी, लेकिन धूप से तपिश नदारद थी। पानी के साथ आंधी चलने के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। देर शाम पुन: आसमान में काले बादल छा गए। इससे लोगों ने रात को बारिश होने की उम्मीद जताई।
बताते चले बीते एक सप्ताह से तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान मनुष्य के साथ जानवरों का जीवन बदहाल हो गया था। दोपहर के समय लोग सड़कों पर निकलने से कतराते थे। इसबीच पानी के अभाव में धान की नर्सरी तक सूखने लगी थी। गर्मी से बचने के लिए पुरुष जहां सिर पर गमच्छा रखता रहा है, तो महिलाएं मुंह बांधकर चलती है। इसी बीच शुक्रवार को अपराह्न चार बजें के करीब अचानक तेज हवा चली। इसके बाद झमाझम बरसात हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बताते चले बरसात अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से हुई। कही तेज हवा ही चलकर बूंदा बांदी हुआ, तो कही कही जमकर बरसात हुई। बारिश के साथ ही आंधी चलने के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए।