{"_id":"3f3643abf3d780d1b03d77925db6e824","slug":"railway-worker-hit-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आया रेलवे कर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आया रेलवे कर्मी
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Mar 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में
विज्ञापन
आने से बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत हो गई। युवक दिल्ली रेलवे में काम
करता था और आज ही उसकी दिल्ली के लिए ट्रेन थी।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के खजौली निवासी अलाउद्दीन उम्र 20 वर्ष पुत्र अब्दुल मुस्तफा मंगलवार को रतनपुरा से बाइक से करहां अपनी नानी के घर मिलने जा रहा था। वह जैसे ही सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास पहुंचा।
पीछे से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान ट्रक को चालक लेकर भाग निकला। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
पुलिस को जानकारी होने के बाद फौरन सरायलखंसी थानाध्यक्ष रामस्वरुप वर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोरचरी भेज दिया।
घटना की जानकारी होने के बाद अलाउद्दी के परिजनों में कोहराम मच गया और सभी जिला अस्पताल पर विलाप करते रहे।