फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway Minister will flag off the MEMU train through video conferencing.

Mau News: रेल मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 11 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister will flag off the MEMU train through video conferencing.
दोहरीघाट रेलवे स्टेशन से शुरु होगी दोहरीघाट औड़िहार मेमू ट्रेन ।संवाद
औड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गईं। 11 मई को दोपहर दो बजे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर नई मेमू ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, दोहरीघाट में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा वर्चुअल उद्घाटन के दौरान ट्रेन को रवाना करेंगे। दोहरीघाट-इंदारा रेलमार्ग पर रेलवे की तरफ से नई मेमू ट्रेन की सौगात दी गई है।
विज्ञापन

बीते 27 अप्रैल को दोहरीघाट-औड़िहार-दोहरीघाट मेमू (65121/65122) के संचालन को मंजूरी दी गई थी। इसके साथ ही रेलवे ने समय-सारणी भी जारी कर दी है।
शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर बीते दिनों मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन दोहरीघाट पहुंचे थे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रेलवे और दोहरीघाट नगर पंचायत प्रशासन तेजी से तैयारियों में जुटा रहा।
पूरे स्टेशन का रंग-रोगन कराया गया है, जबकि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर से सटे क्षेत्र में एक विशाल पंडाल भी बनाया गया है। इसमें अतिथियों के लिए मंच तथा लोगों के बैठने के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है।

पंडाल में कालीन बिछाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेमू ट्रेन शुरू होने से लोगों की जनपद मुख्यालय से लेकर वाराणसी तक की यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed