फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Railway gates closed, traffic of 10 villages disrupted, anger among villagers

Mau News: रेलवे फाटक बंद, 10 गांव का आवागमन बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Railway gates closed, traffic of 10 villages disrupted, anger among villagers
पिपरीडीह। पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक के बंद हो जाने से 10 गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीण अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। मांग पर सुनवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होते ही रविवार को अंडरपास की मांग को लेकर पिपरीडीह गांव में दस से ज्यादा गांव के सैकड़ों ग्रामीणो ने बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि हमारी अंडर पास की मांग नहीं मानी गई तो हम चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। बताते चलें कि वाराणसी भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक था। ट्रैक के दोहरीकरण के बाद फाटक को रेलवे ने बंद कर दिया। जबकि फाटक से परदहां ब्लॉक के पिपरीडीह गांव, हासपुर, मड़ईया, नई बस्ती, फुलवरिया सहित 10 गांवों की करीब 50 हजार की आबादी का आवागमन था। फाटक बंद होने से उन्हें आवागमन के लिए काफी दूर घूम कर जाना पड़ता है। इसी समस्या के निदान को लेकर बंद हुए फाटक की जगह अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर रविवार को 500 से ज्यादा ग्रामीणों ने पिपरीडीह गांव में बैठक की। इस मौके पर प्रभुराम, विनोद सिंह,पुनीत सिंह,सतेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह,संजय सिंह, सुनील पांंडेय, राजदेव, विरेंद्र यादव, तारा पांडेय, सुभांगी देवी ,सुमीत्रा देवी, लीलावती देवी विभा सिंह, गुंजा देवी, सविता सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया
बैठक कर ग्राम प्रधान कमलेश यादव, पूर्व प्रधान प्रेमनाथ, हीराराम ने बताया कि रेलवे की ओर से वर्ष 2021 में पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे क्रॉसिंग को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बंद कर दिया था। बताया कि अंडरपास बनवाने के लिए जिलाधिकारी मऊ, डीआरएम मंडल वाराणसी, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार
अंडरपास की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा के चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बताया कि पिपरीडीह गांंव के पास बने फाटक संख्या-सी 6 को बंद हो जाने के कारण तीन किलोमीटर की दूरी घूम कर जाना पड़ता है। बताया कि पिपरीडीह गांव, हासपुर मड़ैया आदि किसानों के ज्यादातर खेत रेलवे लाइन उस पार है। रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने के कारण खेती किसानी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि कम से कम यहां पर अंडरपास ही बनाया जाए। जिससे खेती किसानी का कार्य आसानी से हो सके। ग्रामीणों ने बैठक कर आपस में निर्णय लिया है कि यदि अंडरपास बनाने की मांग नहीं मानी जाती है,तो पूरे ग्राम सभा के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह लगाया पोस्टर गांव में नेताओं की नहीं है इंट्री:
पिपरीडीह। अंडरपास की मांग को लेकर आयोजित बैठक में न केवल ग्रामीण आक्रोशित दिखे। बल्कि लोगों ने कई जगहों पर पोस्टर भी लगाया। जिसमे नेताओं का प्रवेश वर्जित लिखा होना है। वहीं दस से ज्यादा गांव के लोगों के विरोध की सूचना से प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों में इसको लेकर काफी चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed