{"_id":"5ec2a9348ebc3e909e012231","slug":"railway-employee-shot-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः रेलवे कर्मचारी को बदमाशों ने मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर
Mon, 18 May 2020 08:56 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 18 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भातकोल गांव के पास सोमवार की शाम सवा सात बजे बाइक सवार बदमाशों ने 50 वर्षीय रेलवे कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया। चार गोली लगने से रेलवे कर्मचारी लहुलूहान होकर गिर गया तो बदमाश फरार हो गए।
कर्मचारी घटना के समय मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस तफ्तीश में जुटी थी।
घायल कर्मचारी जगदीश यादव 50 घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिरसिया गांव का निवासी है। वह मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।
सोमवार की शाम ड्यूटी से छुटने के बाद जगदीश बाइक से घर लौट रहा था। मोहम्दाबाद गोहना-नदवा सराय मार्ग पर भातकोल गांव के समीप घात लगाकर छिपे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। जगदीश लहुलूहान होकर गिर गया। इस दौरान बदमाशों ने उस पर तीन फायर और किए। गोली जगदीश की बांह और कमर में लगी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य घायल को लेकर आजमगढ़ चले गए। सीओ नंदलाल ने बताया कि बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी को गोली मारी है। घटना के कारणों पुलिस पता लगा रही है।