{"_id":"676dab61ad1f8d26c208ec97","slug":"railway-employee-dies-in-collision-with-trailer-driver-absconding-mau-news-c-295-1-mau1001-122151-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेलर की टक्कर से रेलकर्मी को मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेलर की टक्कर से रेलकर्मी को मौत, चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/ घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ स्थित वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे रेलकर्मी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। रेलकर्मी के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम थाना क्षेत्र के बांसगांव निवावी लक्ष्मीकांत (27) गाजीपुर जिले के सैदपुर में लोको शेड सहायक पायलट के पद पर तैनात था। बीते दिनों छुट्टी पर घर आया था। बृहस्पतिवार को अपनी बाइक से गाजीपुर ड्यूटी पर जा रहा था। घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित हड़हुआ गांव के फोरलेन पर ट्रेलर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को सीएससी घोसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेल कर्मी के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान की गई।