फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine

बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 30 Apr 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Quarantine
मऊ। लॉकडाउन के दौरान जिले में फंसे गैर प्रांतों के लोगों को उनके घर भेजने तथा बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए 136 क्वारंटीन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। ताकि इन स्थानों पर 15 हजार लोगों को रखा जा सकें। यह जानकारी बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तीन मई के बाद गैर प्रांतों में फंसे जिले के लोगों को वापस आने की पूरी संभावना है, अनुमान है कि जिले में करीब 15 हजार लोग पहुंचेगे। बाहर से आने वाले लोगों को स्वस्थ्य हाल में घर तक पहुंचाने की चुनौती को पूरा करने में प्रशासन जुटा है। इसके लिए जिले में 136 क्वारंटीन सेंटर तैयार किया जा रहा। साथ ही जिले के सभी नर्सिंग होमों के संचालकों से इस संबंध में बैठक की गई। बोले संभावना है कि सबसे ज्यादा लोग महराष्ट्र से जिले में आएंगे। इसी अनुपात में गुजरात, पंजाब सहित अन्य प्रांत के लोग शामिल होंगे। डीएम ने कहाकि बाहर से आने वाले परिवार को 14 दिन क्वारंटीन करने के बाद ही घर जाने दिया जाएगा। बोले चुनौती इस बात की है, कि अभी तक लक्षण से पॉजिटिव निगेटिव की पहचान कर सेंपलिंग की जा रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, लक्षणविहिन लोग भी जांच के बाद पॉजिटिव हो रहें हैं। बोले लॉक डाउन के चलते मऊ में फंसे गैर प्रांत के लोग कलेक्ट्रेट में मौजूद कंट्रोलरुम में पहुंचकर अपना नाम आदि नोट करा दें। इसी संख्या के आधार पर लोगों को बाहर भेजने के लिए वाहन आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसी तरह से गैर प्रांतों में फंसे लोग वहां के प्रशासन से संपर्क साधकर अपना पंजीकरण करा लें। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने नंबरों की एक सूची जारी किया। इसमें बताया गया कि किस प्रांत में फंसे लोग घर आने के लिए किस नंबर पर संपर्क करें। महाराष्ट्र में फंसे लोग यूपी आने के लिए 700 7304 242 और 9454 400 177 नंबर पर संपर्क करें। इसीक्रम में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से यूपी आने के लिए 98 866 400 721 और 9454 40 2544 नंबर पर संपर्क करें। गोवा और कर्नाटक से यूपी आने के लिए 9415 90 4444 के साथ 9454 400 135 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस तरह से पंजाब और चंडीगढ़ से यूपी आने के लिए 9455 3511 11 और 9454 400 190 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार से यूपी आने के लिए मोबाइल नंबर 9639 981 600 के साथ 9454 400 537 पर संपर्क कर सकते हैं। राजस्थान से यूपी आने के लिए मोबाइल नंबर 945 44 10235 और 94544 05388 नंबर पर, हरियाणा से यूपी आने के लिए 94544 18828 नंबर पर संपर्क करें। इसीक्रम में बिहार /झारखंड से यूपी आने के लिए 9 6 2 1 6 5 00 67 और 9454400122 पर, गुजरात,दमन, दीव, दादरा एवं नगर हवेली से यूपी आने के लिए मोबाइल नंबर 8881954573 और 9454400191 पर संपर्क कर सकते हैं। इसीक्रम में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से यूपी आने के लिए मोबाइल नंबर 8005194092 और 9454400155 पर, मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ से यूपी आने के लिए 9454410331 और 9454400157 पर, दिल्ली ,जम्मू एवं कश्मीर /लद्दाख से यूपी आने के लिए 8920827174 और 7839854579 पर तथा उड़ीसा से यूपी आने के लिए 9454400133 नंबर पर संपर्क करें। तमिलनाडु /पांडिचेरी से यूपी आने के लिए 9415114075 और 9454400162 पर इसीक्रम में अरुणाचल प्रदेश ,असम ,नागालैंड, मेघालय ,मणिपुर ,त्रिपुरा, मिजोरम से यूपी आने के लिए 9454441070 और 9454400148 पर केरल, लक्ष्यदीप में फंसे लोग 6386725278 और 9454400162नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed