फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर से क्वारंटाइन किए हुए 4

Sun, 12 Apr 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Quarantine Center
मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक महरृला सहर पीजी कालेज में क्वारेंटाइन हुए लोगो को स्वास्थ्य प्रमाण - फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर बनाए गए दो क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 498 लोगों को क्वारंटीन समय सीमा पूरा होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, साथ ही उन्हें स्वस्थता का प्रमाण पत्र दिया गया। बीते दो सप्ताह से एक साथ रहने पर कई लोग एक दूसरे से बिछड़ने पर भावुक भी होते दिखे। बढुआगोदाम : नगर के फातिमा स्कूल में बीते 29 मार्च को 210 लोगों को क्वारंटीन किए गए थे। रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसमें 150 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया। जहां रोडवेज बसों की मदद से इन लोगों को उनके गतंव्य स्थान तक पहुंचाया गया। इससे पहले मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना : क्षेत्र के पब्लिक महिला सहर क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों को 14 दिन पूरा होने के बाद रविवार को उन्हें स्वस्थता प्रमाण देकर उनके घरों को विदा किया गया। इस दौरान सेंटर में कुल 330 लोगों को 10 बसों से उनके घरों पहुंचाया गया। 29/30 मार्च को महानगरों तथा अन्य स्थानों से आए 30 महिला तथा बच्चों के साथ कुल 330 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर के निर्देशन में तहसीलदार संजीव यादव के नेतृत्व व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एपी सिंह की देखरेख में चिकित्सकों की टीम लगातार 14 दिनों तक उनके स्वास्थ्य की जांच करती रही। डॉ एपी सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार लगातार दो दिनो तक जांच किए जाने के बाद क्वारंटीन सेंटर में रहे सभी 330 लोगों को बिल्कुल स्वस्थ पाया गया। उनके अंदर कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं मिला। क्वारंटीन सेंटर पर नगर लेखपाल यादवेंद्र प्रताप सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, राजेश सिंह, कमलेश सिंह ने योगदान किया। अमिला : बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के पीवाताल में कोरोना वायरस संक्रमण में आए विभिन्न प्रदेशों से 32 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर रखा गया। सेंटर पर रखे 18 लोगों को 14 दिन पूरे हो जाने पर परीक्षण किया गया। उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया। शेष बचे 10 लोगों को14 अप्रैल को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छोड़ा जाएगा। प्रधान दुर्गा देवी ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि बाहर से आने वालों को गांव को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर प्रशासन के सुझाव पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ंराव के देख रेख में अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार के निर्देशन में रखा गया। डा. लालजी, राम किसुन, राजेश सिंह, जनार्दन कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed