फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Quality of construction work of Jal Jeevan Mission is poor MP Rajiv rai said case filed against agencies

UP: जल जीवन मिशन के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब, सांसद राजीव बोले- एजेंसियों के खिलाफ दर्ज हो केस

Fri, 27 Jun 2025 07:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 07:56 PM IST
सार

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक के दाैरान सांसद राजीव राय ने विकास कार्यों की समीक्षा की। संबंधित विभाग के अफसरों को उन्होंने निर्देशित किया कि मऊ जिले के विकास में कोई भी लापरवाही अक्षम्य होगी।

विज्ञापन
Quality of construction work of Jal Jeevan Mission is poor MP Rajiv rai said case filed against agencies
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mau News: सांसद घोसी राजीव राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सांसद ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान जनपद में कार्यरत तीनों एजेंसियों द्वारा संतोषजनक कार्य में प्रगति न पाए जाने पर मैनपॉवर बढ़ाने की बात कही।

विज्ञापन


साथ ही तीनों एजेंसियों को तीन महीने के अंदर शत प्रतिशत पूर्ण परियोजनाओं की सड़कों की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिया। वहीं, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक के दौरान मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने समस्त एजेंसियों को दिसंबर 2026 के पूर्व समस्त परियोजनाएं शत प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिया। इसके अलावा एजेंसियों के कार्यों की मासिक समीक्षा करने को भी कहा जिससे इनके वास्तविक कार्य प्रगति की जांच हो सके। वहीं, मनरेगा कार्यो की समीक्षा के दौरान सांसद ने जॉब कार्ड धारकों से ही कार्य कराना सुनिश्चित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में किसी भी तरह की मशीनों का प्रयोग न हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का रैंडमलिय स्थलीय निरीक्षण करने की बात कही।

इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति, प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाने के अलावा जिला चिकित्सालय में दलालों का प्रवेश ना हो इसकी मांग की।जबकि विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने ओवर बिलिंग की समस्या को ठीक करने तथा खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय सीमा के अंदर ही बदलना सुनिश्चित करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि, मंत्री उर्जा एवं नगर विकास विभाग के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख घोसी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed