{"_id":"68585009c6a44418260f8734","slug":"purvanchal-expressway-crack-in-the-joint-of-the-bridge-built-on-lahari-river-mau-news-c-295-1-svns1028-129589-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे : लहरी नदी पर बने पुल के ज्वाइंटर में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे : लहरी नदी पर बने पुल के ज्वाइंटर में दरार
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक के ओन्हाइच गांव से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस पर स्थित लहरी नदी पर बने सर्विस लेन पर लाखों की लागत से पुल बनने के लगभग चार वर्ष बाद ही ज्वाइंटर में दरार पड़ गई है। इसके चलते दुर्घटना होने का खतरा बढ़ गया है। फर्राटा भरते जब वाहन चालक नदी के पुल पर पहुंचते हैं तो ज्वाइंटर में दरार देख दहशत में आ जाते हैं। शिकायत के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी मौन हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे मऊ जिले के 28 किमी के विभिन्न इलाकों से गुजरा है। वर्ष 2022 में जब पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन हुआ था तो लोगाें को बेहतर आवागमन की आस जगी, लेकिन विभागीय उदासीनता से लोगों के सपने पर ग्रहण लग गया। विभाग की तरफ से सड़क और पुल का रख-रखाव जैसे-तैसे चल रहा है। पुल पर दोनों तरफ से तेज गति से आ जा रहे वाहन चालकों को ज्वाइंटर में दरार होने के चलते स्पीड कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। एक ज्वाइंटर से दूसरे के बीच अंतर होने से वाहनों पर आवागमन असर डालने के साथ उसे और भी कमजोर कर रहा है। विभाग की तरफ से इसे सही कराने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई। यदि ज्वाइंटर को जल्द सही कराने पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में अनहोनी या हादसा हो सकता है। इस संबंध में क्षेत्र के संजय सिंह, ध्रुव मौर्य, नीरज सिंह, गिरीश बर्नवाल, राधेश्याम पांडेय का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पुल बनने के चार वर्ष बाद भी ज्वाइंटर में दरार पड़ गई है। विभाग की तरफ से टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन मरम्मत कार्य पर विभाग का ध्यान ही दिया जा रहा है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।