फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pulwama: Salutes martyrs on the anniversary of the attack

पुलवामा: हमले की बरसी पर शहीदों को किया नमन

Fri, 14 Feb 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pulwama: Salutes martyrs on the anniversary of the attack
रानीपुर स्थित जनता इंटर कालेज के पास स्थित बाबा बरियासन देव के प्रतिमा के प्रांगण में कैंडिल जला? - फोटो : MAU
मऊ। पुलवामा हमले की प्रथम पुण्यतिथि पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों तथा सामाजिक संगठनों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। हलधरपुर स्थित इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज तथा साईं कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को पुलवामा हमले की बरसी पर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रबंधक अखिलेश राय ने कहा कि ऐसे ही वीर जवानों के चलते ही देश सुरक्षित रहता है। इस दौरान छात्रों ने शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। मोमबत्ती जलाकर उनके आत्मा की शांति तथा देश के अमन चैन के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रखर राय, अंकित सिंह चौहान, विकास मौर्या, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे। हलधरपुर : थलईपुर स्थित रामभजन डिग्री कॉलेज में पुलवामा की पहली बरसी पर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर एमडी सौरभ सिंह, प्राचार्य डॉ. कंचन सिंह, विनय राजभर, विनोद यादव, अभिषेक राय, अजीत मिश्रा, सुधा यादव, प्रवीण आदि मौजूद रहे। कुसम्हा संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यालय पर पुलवामा हमले को लेकर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद हुए 40 जवानों की याद में कैंडल जला कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि हमले में शहीद 40 जवान जिन्होंने देश के आन बान शान तथा देश के गौरव के लिए देश की रक्षा के लिए प्राण की आहुति दे दी। देश ऐसे वीर जवान के इस त्याग तथा बलिदान को सदैव याद रखेगा। इस मौके पर संतोष राय, विकास वर्मा, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुभाष मौर्या आदि मौजूद रहे। फतेहपुर मंडाव : मर्यादपुर बाजार के लखनोर मोड़ पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार वर्मा सोनी के नेतृत्व में कार्यक्रम कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कटघरा शंकर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर श्रीप्रकाश जायसवाल, सुनील गोस्वामी, बब्लू मद्देशिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक डीएम।शहरनामा की फोटो

बैठक डीएम।शहरनामा की फोटो- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed