फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PU: Admissions of students will be done on Samarth portal in the new session

पूविवि : नए सत्र में समर्थ पोर्टल पर होंगे विद्यार्थियों के दाखिले

Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
PU: Admissions of students will be done on Samarth portal in the new session
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चालू सत्र 2026-27 में सभी प्रवेश समर्थ पोर्टल के माध्यम से लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रवेश के लिए दो जून से समर्थ पोर्टल को सक्रिय कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित करीब 50 पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद के सभी महाविद्यालयों में चालू सत्र 2026-27 में सभी छात्रों को दाखिला लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से 2 जून से आवेदन फार्म भरने का विकल्प खोल दिया गया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों केसाथ सभी विषयों में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन के लिए पंजीकरण एवं प्रोफाइल पूर्ण करने के उपरांत महाविद्यालय एवं विषय का चयन भी करना है। प्रवेश के लिए आवेदन फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed