{"_id":"691cbdd8fce3458a190fbad4","slug":"protests-were-held-accusing-blos-of-negligence-mau-news-c-295-1-svns1028-136550-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के जमुवारी गांव में मंगलवार को एसआईआर अभियान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि एसआईआर अभियान 28 अक्तूबर से प्रारंभ है और शासन के निर्देश के अनुसार चार नवंबर से बीएलओ को गांव में घर-घर जाकर वोटर सूची का सत्यापन करना चाहिए था।
लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी बीएलओ का एक भी दौरा नहीं हुआ। इससे नए मतदाताओं के नाम जुड़ने और पुराने विवरणों के सुधार में बाधा उत्पन्न हो रही है। अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ऊषा मौर्य, बचनी देवी, संभवती देवी, प्रेमा देवी, तारा देवी, राजकुमार मौर्य, प्रभु प्रजापति, दुलारे गुप्ता, नूरुलहूदा, अतीक अहमद, विजयी गुप्ता आदि शामिल थे।