मऊ। ग्राम प्रधानों ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि ग्राम पंचायतों को कार्यकाल खत्म हो तो ग्राम प्रधान को प्रशासक बनाया जाए। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने कहा कि एकजुट होकर शासन के फरमान के खिलाफ बिगुल बजाएं, तभी भला होगा। जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही ग्राम प्रधान को प्रशासक मनोनीत किया जाए। छोटी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए दबाव न बनाया जाए। नवसृजित नगर पंचायतों में शामिल ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान को 25 दिसंबर तक उनके अधिकार बहाल रखे जाएं। इस दौरान रमेश यादव, श्यामनरायन सिंह, श्रीधर राय, मुन्ना सिंह, योगेश राय, संतोष यादव, उमाकांत यादव, मुकेश राय, ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश यादव, मनीष कुमार सिंह, राजेश यादव, नरसिंह सिंह , प्रदुमन राय, चन्द्रभूषण यादव, ओमप्रकाश लीडर, अरविंद सिंह, संतोष सिंह, अमित कन्नौजिया, बिरजू यादव, संजय यादव, राजाराम यादव, उदय प्रताप यादव, रामभवन यादव, पप्पू चैहान, कंचन चैहान, बबलू कन्नौजिया शामिल रहे।