फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   protest against inflation

महंगाई के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
protest against inflation
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे वामपंथी दलों के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। पेट्रोल-डीजल के साथ रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कचहरी में प्रदर्शन किया। साथ ही मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम के जिला मंत्री डॉ. अब्दुल अजीम खां ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है। बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों की सबसे ऊंची दर पर है। पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों के चलते आम जरूरियात के सभी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिससे 80 फीसदी जनता का जीवन तबाह हो गया है, जो अपनी रोजमर्रा की कमाई पर जीवन जीती है। वहीं वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई ने हम सब को अधमरा कर दिया है, दुनिया में सबसे ज्यादा तेल पर 69 फीसदी से अधिक टैक्स केंद्र सरकार जनता से वसूल रही है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे पेट्रोलियम तेल की कीमतों में 29 प्रतिशत की कमी हुई है। वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, जमाखोरी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर शेर मोहम्मद, बसंत कुमार, साधू यादव, शिवाकांत मिश्रा, समसुलहक चौधरी, सुदर्शन चौहान, जय हिंद राजभर, परशुराम, सरवन चौहान, गीता देवी, अंतू रामू चौहान, कैसर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed