फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Proposal sent 4 times for road renovation, but not approved

Mau News: सड़क नवीनीकरण के लिए 4 बार भेजा प्रस्ताव, नहीं मिली मंजूरी

Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent 4 times for road renovation, but not approved
मऊ/कोपागंज। सदर तहसील क्षेत्र के कोपागंज से कसारा जाने वाली 5.5 किमी सड़क के नवीनीकरण के लिए निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने शासन को चार साल में चार बार प्रस्ताव भेजा लेकिन मंजूरी नहीं मिली। पांचवीं बार अब बीते 26 मार्च को भी प्रस्ताव भेजा गया है। कोपागंज नगर पंचायत से कसारा जाने वाली सड़क बीते पांच साल से बदहाल है।
विज्ञापन

स्थिति ये है कि बारिश में 2 फिट तक पानी जमा हो जाता है। सड़क की लंबाई 5.5 किमी और चौड़ाई 3.75 मीटर है। 5.5 किमी की दूरी तय करने में 40 मिनट का समय लग जाता है। वर्ष 2016 में इस सड़क का नवीनीकरण कराया गया था। लेकिन एक साल बाद गोरखपुर वाराणसी फोरलेन के का निर्माण में डंपर और ट्रेलर से मिट्टी ढुलाई के चलते सड़क उखड़ गई थी।
विज्ञापन

एनएचएआई ने सड़क की मरम्मत की बात कही थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई। ये सड़क पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से मऊ-मधुबन शहीद मार्ग को जोड़ती है। निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2021 से लगातार हर साल प्रस्ताव भेजा जा रहा है, लेकिन शासन में बैठे जिम्मेदारों को इस सड़क की महत्ता नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क को नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 03 दिसंबर 2021 को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। पुन: वित्तीय वर्ष 2022-23 में 16 फरवरी 2023, वित्तीय वर्ष 2023-24 में 07 जुलाई 2023 को प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति नहीं मिलने पर नाबार्ड योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 27 अगस्त 2024 को प्रस्ताव भेजा था फिर भी स्वीकृति नहीं मिली। फिर से नाबार्ड योजना के तहत 26 मार्च 2025 को प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ को भेजा है।

क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सड़क के लिए चार बार प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। लेकिन शासन स्तर से स्वीकृति नहीं मिली। नाबार्ड योजना के तहत फिर से प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति मिलने पर काम शुरू हो जाएगा। - आरके सिंह, सहायक अभियंता, निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed