फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Property worth 1.5 crore attached to Mukhtar's close

Mau News: मुख्तार के करीबी की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Property worth 1.5 crore attached to Mukhtar's close
मऊ/घोसी। मुख्तार अंसारी के करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता ही जा रहा है। एबुलेंस प्रकरण में बाराबंकी जिले की पुलिस बुधवार को घोसी कोतवाली के मालिकटोला पहुंची। यहां गैंगस्टर एक्ट के आरोपी व मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी की डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति पुलिस ने कुर्क कर ली। यह कार्रवाई बाराबंकी जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार घोसी के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने की। बाराबंकी डीएम कार्यालय से जारी आदेश पर मो. सुहैब मोजाहिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की के लिए बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली के चौकी प्रभारी एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घोसी पहुंची। यहां आदेश की प्रति दिखाने के बाद घोसी तहसीलदार संजीव यादव, घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मालिकटोला निवासी तथा मुख्तार अंसारी के करीबी मो. सोहेब मोजाहिद पुत्र मो. इजहारुल हसन के घर पहुंची। यहां 135.1 वर्ग मीटर पर निर्मित भवन, जिसकी अनुमति कीमत 1 करोड़ 50 लाख है, को कुर्क करने की कार्रवाई की और उसकी सुपर्दगी तहसीलदार को दी। तहसीलदार संजीव यादव ने बताया कि जनपद बाराबंकी में हुए एंबुलेंस कांड में मो. सुहेब मुजाहिद आरोपी है। बाराबंकी डीएम के आदेश पर बाराबंकी पुलिस ने घोसी तहसील प्रशासन के देखरेख में कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed