फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prize of 25-25 thousand declared on three close of MLA Mukhtar Ansari

विधायक मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों पर 25 -25 हजार का ईनाम घोषित

Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prize of 25-25 thousand declared on three close of MLA Mukhtar Ansari
मऊ। पुलिस ने सदर विधायक मुख्तार अंसारी के अंतरराज्यीय आपराधिक गैंग के अवैध बूचड़ खाना संचालित करने वाले आठ लोगों के विरुद़ध गैंगेस्टर की कार्रवाई किया। इन लोगों पर आरोप है कि दो दशक से भी अधिक समय से बूचड़खाना चला रहे हैं।
विज्ञापन

पशुओं का अवैध तरीके से वध करके मांस बिक्री करते है। पलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि गैंग लीडर शहर कोतवाली के पठान टोला मुहल्ला निवासी शकील अहमद उर्फ बबलू , एखलाक अहमद, अलाउद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी जावेद अख्तर ,अब्दुर्रहमान ,अजमल कुरेशी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नगर क्षेत्र में बीचोंबीच लगभग 20 वर्षों से अवैध रुप से नगर पालिका के जर्जर भवन में संचालित अवैध बूचड़खाने पर फोर्स के साथ दबिश देकर 11 लोगों को दो दर्जन जानवरों और 800 किलो मांस के साथ गिरफ्तार कर किया गया था। यह अवैध बूचड़खाना मुख्तार अंसारी के गुर्गों की शह पर शहर के बीचों बीच पिछले दो दशकों से लगातार संचालित हो रहा था। गैंग चार्ट तैयार कर शुुक्रवार को पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने इनमे से पांच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस धंधे से अर्जित की गई इनकी संपत्तियों को भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने के माहुल निवासी कैफ और रिजवान अहमद तथा अलाउद्दीनपुरा निवासी शकील अहमद के विरुद ्ध 25- 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed