फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Privatization is not in the interest of employees, government should withdraw the decision

Mau News: निजीकरण कर्मचारियों के हित में नहीं, निर्णय को वापस ले सरकार

Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Privatization is not in the interest of employees, government should withdraw the decision
मऊ। पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किया। शाम पांच बजे कार्यालय बंद होने के बाद सहादतपुरा स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल हाइडिल कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल बिजली निगम के निजीकरण के निर्णय को वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि निजीकरण किसी भी तरह से कर्मचारियों के हित में नहीं है। कहा कि निजीकरण का प्रतिगामी निर्णय वापस होने तक संघर्ष को लोकतांत्रिक ढंग से जारी रखेंगें। कहा कि निजीकरण के लिए ट्रांजेक्शन कंसलटेंट नियुक्त करने के जारी आरएफपी डॉक्यूमेंट में अर्ली बीआरएस का उल्लेख किया है। जबकि बीआरएस 30-35 साल के नौकरी वाले कर्मचारियों के लिए होता है। अर्ली बीआरएस से ऐसा प्रतीत होता है कि बहुत कम सर्विस वाले कर्मचारियों की निजीकरण के बाद छुट्टी की जाने वाली है। कर्मचारियों और अभियंता की व्यापक छंटनी होने वाली है। प्रदर्शन करने वालों में सूर्यदेव पांडेय, रघुनंदन यादव, राजनाथ यादव, पतिराम, सुशील, जमुना प्रसाद, ओपी कुशवाहा, धर्मेंद्र निगम, नीरज कुशवाहा, आशुतोष त्रिपाठी, अमित शहगल, विजय गोड़, रमाकान्त, कन्हैया प्रसाद, मुकेश, अवनीश, श्यामसुन्दर, प्रदीप राय, गुलाब, संदीप, अशोक चैहान, आलोक, नमन, रवीश, ओमप्रकाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed