फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Principal raised issue of eligible household selection

प्रधानों ने उठाया पात्र गृहस्थी चयन का मुद्दा

Thu, 20 Jul 2017 01:11 AM IST
mau news
mau news Updated Thu, 20 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Principal raised issue of eligible household selection
बैठक को संबोधित करते एडीएम उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा
बोझी बाजार। बड़राव ब्लाक के सभागार में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जन समस्याओं को लेकर बैठक हुई। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने पात्र गृहस्थी के कार्य में विशेष सक्रियता और सतर्कता बरतने का आह्वान ग्राम प्रधानों से किया। उन्होंने कहा कि पद पाने की वास्तविक सार्थकता उसकी जिम्मेदारियों का बेहतरी से निर्वहन किए जाने में है। हालांकि पात्र गृहस्थी जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर प्रशासनिक तरीके उपयुक्त साबित नहीं हुए हैं। यही वजह रही विगत माह 27 अप्रैल को शासन ने निर्देश दिया था कि पात्र गृहस्थी का कार्य नये सिरे से शीघ्र कराया जाए, मगर लगभग तीन महीने में भी अब तक पात्र गृहस्थी के सूची की गड़बड़ियां दुरुस्त नहीं हो सकीं। इसके लिए उन्होंने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्य प्रणाली को दोषी बताया। साथ कहा कि इस गड़बड़ी को अंजाम देने में कोटेदारों की भी भूमिका अहम है। अब पात्र गृहस्थी का डाटा तीन दिन के अंदर हरहाल में मांगा जा रहा है। ग्राम प्रधान इस चुनौती को गंभीरता से स्वीकारें और मनोयोग से कार्य में जुट जाएं, ताकि  इसबार का डाटा पूरी तरह पारदर्शी हो, जिससे हर पात्र परिवार को योजना का लाभ मिलने की गारंटी हो सके। उपजिलाधिकारी घोसी टीपी वर्मा ने मतदाता सूची में अर्ह् लोगों के नाम शामिल कराने हेतु विशेष अभियान में ग्राम प्रधानों को काफी रुचि लेने की अपील किया। बैठक में नदवासराय, सरायगंगा पबी, बनियापार, सुल्तानपुर, खंतिया, चियूटीडाड़, पूनापार, भटमिला आदि गाँवों के प्रधानों ने अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों से संबंधित बिभिन्न समस्याओं का जिक्र किया। उपजिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण का ग्राम प्रधानों को भरोसा दिलाया।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed