फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prime crop insurance scheme fell flat

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना औंधे मुंह गिरी

Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
mau
mau Updated Fri, 09 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Prime crop insurance scheme fell flat
ओलावृष्टि से फसलें तबाह - फोटो : अमर उजाला
जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना औंधे मुंह गिरी है। प्रशासन की लापरवाही से जागरूकता अभियान महज कागजों तक ही सीमित रहा। नतीजा यह रहा कि ढाई लाख में से महज 11060 किसानों को ही योजना का लाभ मिल सका।  जिले में 90 हजार हेक्टेयर में खेती की जाती है। जनपद में धान की खेती व्यापक पैमाने पर की जाती है। बाढ़ तथा सूखा के कहर ने किसानों की कमर तोड़कर रख दिया है। केंद्र सरकार की ओर से कम प्रीमीयम पर किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई थी। खरीफ फसल के लिए 31 अगस्त तक किसानों को नजदीकी बैंक में फसल बीमा कराया जाना था।
विज्ञापन

निर्धारित समय सीमा के अंदर कृषि विभाग तथा शासन प्रशासन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम कागज पर चलने से भारी संख्या में किसान महात्वकांक्षी योजना से वंचित हो गए।
विज्ञापन


हालत यह है कि खरीफ फसल में मात्र 11060 किसानों ने ही प्रीमीयम जमा किया है। किसानों की मानें तो बैंकों में फसल बीमा कराने के लिए संबंधित कागजात जमा कराने के बाद भी बैंक अधिकारियों ने केवल लोन लेने वाले किसानों का ही फसल बीमा कराने में रुचि लिया। गैर ऋणी किसानों को बीमा कंपनी जाने की सलाह देते रहे। किसान रतनपुरा क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगठन के मंडलीय महामंत्री रामाश्रय मौर्य, किसान संजय सिंह, महेंद्र सिंह, भगवान गुप्ता का कहना है कि प्रशासन तथा बैंकिंग उदासीनता के चलते किसान योजना से वंचित हो गए हैं। इसके लिए बैंक और कृषि विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत उप निदेशक कृषि आशुतोष मिश्र का कहना है कि किसानों में जागरुकता के अभाव तथा बारिश होने से किसानों ने रुचि नहीं लिया। फसल बीमा के संबंध में किसान शिकायत कृषि विभाग में दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed