फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations going on on war footing regarding operation of sugar mill

चीनी मिल के संचालन को लेकर युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी

Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Preparations going on on war footing regarding operation of sugar mill
मऊ। शरद कालीन गन्ना पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में चीनी मिल एवं गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने समय से कार्य पूरा कर पेराई शुरू करने का निर्देश दिया। चीनी मिल घोसी के प्रधान प्रबंधक ने बताया कि तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा है। 30 नवंबर तक चीनी मिल संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जायेगी।
विज्ञापन

गन्ना किसानों के भुगतान की चर्चा के दौरान जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि चीनी मिल घोसी में 20 फरवरी 2022 तक पेराई का कार्य हुआ। क्रय किये गये गन्ने के शत-प्रतिशत भुगतान किसानों को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शरद कालीन गन्ना बुवाई वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 436 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे नवंबर माह तक शत-प्रतिशत हासिल कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने गन्ना विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना एवं जिला योजना के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने चीनी मिल घोसी के संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल से ली। प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल घोसी सुनील दत्त यादव ने बताया कि चीनी मिल के संचालन को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। अब तक लगभग 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 10 नवंबर के पूर्व सभी अन्य आवश्यक उपकरण प्राप्त हो जाएंगे। जिससे सभी अवशेष मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक चीनी मिल संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रधान प्रबंधक चीनी मिल को चीनी मिल के संचालन के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिससे समय से चीनी मिल का संचालन प्रारंभ हो सके। बैठक के दौरान जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल घोसी सुनील दत्त यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed