फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Preparations for Sri Ram Janmabhoomi worship are complete, lamps will be lit in temples, houses

श्रीराम जन्म भूमि पूजन को लेकर चल रही तैयारी पूरी, मंदिरों, घरों में जलाए जाएंगे दीपक

Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Sri Ram Janmabhoomi worship are complete, lamps will be lit in temples, houses
नगर के रोडवेज स्थित दुकान से मंगलवार की शाम अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन के दौरान दीपोत्सव के ल - फोटो : MAU
मऊ। पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पूजन को लेकर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के रामभक्तों में उल्लास का माहौल है। इस एतिहासिक दिन को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए लोग तैयारी को अंतिम रुप देने में लगे रहे। मंदिरों, घरों में दीप यज्ञ जलेंगे। साथ ही श्रीराम की स्तुति भी होगी। घरों में मिष्ठान वितरित होने के साथ ही थाली भी बजाएंगे। दीप जलाने को लेकर श्रद्धालुओं ने दीयों की खरीदारी की।
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर धार्मिक संगठनों सहित श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। नगर के रोडवेज, रौजा, चौक सहित जिले के मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना सहित विभिन्न बाजारों में लोग भूमि पूजन के दिन दीपक जलाने की योजना बनाने में लगे रहे। साथ ही मिट्टी के दीए की खरीददारी करने में लगे रहे। इसके साथ ही नगर के शीतला माता धाम, पावरहाउस श्रीराम मंदिर, कैलाशपुरी शिव मंदिर, मठिया टोला शिवाला, वनदेवी धाम, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न मंदिर घी के दीपक से जगमग होंगे। मंदिरों के पुजारी योजना को अंतिम रुप देने मे लगे रहे। शीतला माता धाम के प्रधान पुुजारी दीपक महाराज ने बताया कि श्री राम मंदिर के लिए 450 सालों तक संघर्ष का परिणाम पांच अगस्त को सिद्ध होगा। इंतजार की घडिय़ां खत्म हुईं। दीप यज्ञ करेंगे और मिष्ठान भी बांटेंगे। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के ढांढाचवर में भूमि पूजन के दिन ग्रामीण 5000 दीपक जलाकर इस अलौकिक उत्सव में भाग लेंगे। रामजन्म भूमि के निर्माण के लिए भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर रतनपुरा मुस्तफाबाद गांव स्थित बाबा मोहन दास कुटी पर 24घंटे का राम नाम का हरिकिर्तन शुरू हो गया।

रतनपुरा के मुस्तफाबाद गाँव स्थित बाबा मोहन दास कुटी पर 24 घंटे का राम नाम का हरिकीर्तन करते लोग।

रतनपुरा के मुस्तफाबाद गाँव स्थित बाबा मोहन दास कुटी पर 24 घंटे का राम नाम का हरिकीर्तन करते लोग।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed