{"_id":"5fecc2c78ebc3e3c4073de56","slug":"preparations-begin-for-the-reception-of-new-year-but-the-effect-is-bright-mau-news-vns5664033197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के स्वागत की तैयारी शुरू, लेकिन रौनक में असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के स्वागत की तैयारी शुरू, लेकिन रौनक में असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। 2021 नववर्ष में अब महज 24 घंटे का समय शेष बचा है। नववर्ष के स्वागत को लेकर शहर में रेेस्टोरेंट, होटल से लेकर गिफ्ट आइटम और गुलदस्तों की दुकानें सजने लगी हैं। लेकिन कोरोना के बदले स्वरूप को लेकर सजग प्रशासन ने गाइड लाइन जारी किया है। इसके तहत सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम करने के लिए अनुमति लेना जरूरी होगा। इसके चलते बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष बाजारों में रौनक कम है, फिर भी लोग अपने परिवार के साथ घरों में जश्न मनाने की योजना बना रहें है। दूसरी तरफ नववर्ष के अवसर पर चौराहों तिराहों पर उपद्रव करने वालों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन भी कमर कस चुका है।
शहर में आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, अली बिल्डिंग बाजार, भीटी चौराहा आदि बजारों में नववर्ष को लेकर गिफ्ट आइटम की दुकानें सज गई हैं। 100 रुपये लेकर एक हजार रुपये तक के गुलदस्ते बाजार में आ गये हैं। लोग एक-दूसरे को देने के लिए गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। वहीं नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा, मुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, रोडवेज आदि जगहों पर बने होटल, रेस्ट्रोरेंट संचालकों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को नववर्ष के लिए सजाने लगें है। हालांकि कोरोना संक्रमण नववर्ष की रौनक में बीते वर्ष के तुलना में अवरोध बन रहा, इसके चलते सार्वजनिक रूप से होने वाले जश्न के कम चांस है, फिर भी लोग घरों में जश्न मनाने की तैयारी में जुटें हैं।
अभी से सोशल मीडिया पर छाये है बधाई संदेश
मऊ। अभी नव वर्ष के जश्न में 24 घंटे का समय है, फिर भी व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया पर आज से ही बधाई संदेश प्रसारित होने लगा है। इस दौरान फलां ने आपके लिए कुछ भेजा है, ब्लू लाइन टच करें, सहित इस वर्ष हुई गलतियों के लिए माफ करें, नए वर्ष में भी आपका साथ बना रहें, आदि मैसेज अभी से तैरने लगें हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया ने खत्म किया ग्रीटिंग कारोबार
मऊ। सोशल मीडिया का चलन बढ़ने से ग्रीटिंग कारोबार काफी प्रभावित हुआ। बाजारों में अब ग्रीटिंग से नववर्ष की शुभकामनाएं देने वालों की संख्या बेहद कम है। जबकि दो दशक पूर्व तक नव वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए लोग ग्रीटिंग कार्ड खरीदते थे। इसके साथ ही ग्रीटिंग कार्ड की छपाई करने वाले और बेचने वाले कारोबारियों व्यापार बढ़ जाता था। लेकिन अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक-दूसरे को बधाई देते हैं।
नववर्ष के आयोजन पर दो गज दूरी, मास्क है जरूरी
मऊ। नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन की ओर से कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन को अनिवार्य बनाया गया है। नए साल का जश्न मनाने की तैयारी करने वालों को कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए शासन से गाइड लाइन जारी हो चुकी है। इस दौरान कार्यक्रम को करने के लिए अनुमति आवश्यक होगी, अनुमति मिलने पर कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। बोले प्रशासन की नजर शहर के सभी होटलों, रेस्टूरेंट, पार्क के साथ निजी आवासों पर मनाए जाने वाले जश्न पर रहेगी। इस दौरान मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंस का अनुपालन अति आवश्यक बताया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल की क्षमता के आधे व्यक्ति मौजूद हो सकेंगे, साथ ही यदि बड़ा मैदान होगा तो भी एक बार में सौ से अधिक लोग एकत्र नहीं होगें।
चौक-चौराहों पर होगी सघन जांच
मऊ। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को होने वाली पार्टियों के दौरान डीजे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। रात की पार्टी के दौरान इसका प्रयोग करने पर कार्रवाई होगी। वहीं 31 दिसंबर व 1 जनवरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त की जाएगी। नए साल को लेकर शराब की तस्करी व इसका सेवन करने वालों पर भी प्रशासन की नजर रहेगी। इसको लेकर हर चौक-चौराहों पर सघन जांच की व्यवस्था होगी। ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो पाए।