फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pregnant hanged due to dispute with husband, death

पति से विवाद कर महिला ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 16 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pregnant hanged due to dispute with husband, death
मऊ/कोपागंज। थाना क्षेत्र के हिलसा कोडरा गांव निवासी एक महिला ने रविवार की दोपहर पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोड़रा गांव निवासी विनोद और उसकी पत्नी सीमा 34 के बीच किसी बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग अपने अपने काम मे व्यस्त हो गए। जबकि महिला घटना से नाराज ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला चार बच्चों की मां थी। इस वक्त गर्भवती थी। मृतका की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। मौत की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ घोसी धनंजय मिश्र ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के मौत के बाद परिजनों और मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed