फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power went off public meeting of Energy Minister two electricity officers suspended in Mau

UP: ऊर्जा मंत्री की जनसभा में बत्ती गुल..., SDO, अवर अभियंता निलंबित, दो से मांगा जवाब; चंद घंटे में कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 08:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 08:34 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की जनसभा के दाैरान हुई इस लापरवाही के बाबत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही दो कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। 

विज्ञापन
Power went off public meeting of Energy Minister two electricity officers suspended in Mau
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के कार्यक्रम के दौरान बिजली गुल हो गई थी। इस बड़ी लापरवाही को लेकर चंद घंटे बाद निगम ने बड़ी कारवाई करते हुए एसडीओ और अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है। वहीं, अधिशासी अभियंता तथा अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


बताते चले कि बुधवार को जिले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का कार्यक्रम था। इसका प्रोटोकॉल भी जारी किया गया था। उधर, तय कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री नगर के हनुमान घाट मोहल्ला हरिकेशपुरा टीसीआई मोड़ पर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, लेकिन जैसे ही अधिकारियों को अपनी इस लापरवाही का अंदाजा हुआ तो जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दिया गया। इस बड़ी लापरवाही को लेकर चंद घंटे के अंदर बुधवार की शाम कार्यवाही प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के चलते संबंधित उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह और अवर अभियंता ओपी कुशवाह को निलंबित कर दिया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता भुवन राज सिंह को आरोप पत्र जारी किया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता संजीव वैश्य से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed