फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power supply cut off in 70 villages due to rain and strong winds; residents in the dark for 48 hours.

Mau News: बारिश और तेज हवा से 70 गांवों की बिजली गुल, 48 घंटे से अंधेरे में लोग

Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Power supply cut off in 70 villages due to rain and strong winds; residents in the dark for 48 hours.
आईटीआई कॉलेज के सामने से भुजहीं – घरोहीया मोड़ को जाने वाले मार्ग पर गिरे पेड़ों को काटते ग्राम
मऊ। लगातार दो दिनों से तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी कर दी है। छह विद्युत उपकेंद्रों के 13 फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में पोल-तार टूटने और ट्रांसफाॅर्मर में फाल्ट से 70 से अधिक गांवों की बिजली करीब 48 घंटे से बाधित है।
विज्ञापन

लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। मोबाइल चार्ज करने और पेयजल की व्यवस्था के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्युत निगम के अधिकारी क्षतिग्रस्त लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में जुटे हैं। उनका दावा है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रानीपुर : भुसुवा विद्युत उपकेंद्र परिसर में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते अस्सी भवन, मंडूसरा, किन्नूपुर, याकूबपुर, भुसुवा, दतौली समेत करीब आठ गांवों की बिजली 48 घंटे से बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण उपेंद्र सिंह, डब्बू सिंह, दीपक सिंह और उमेश सिंह ने बताया कि लगातार बिजली कटौती से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। अवर अभियंता रमेशचंद सिंह ने बताया कि जल्द आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।

मझवारा : सेमरी जमालपुर उपखंड क्षेत्र में बैरासी, लखनी, मुबारकपुर, मलेरीकोट समेत 30 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित है। धनंजय, पवन सुशील, नन्हे और घूरा ने बताया कि दो दिनों से बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेमरी जमालपुर विद्युत उपखंड के अवर अभियंता रवि गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और लाइनों की मरम्मत का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed