फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   power

सरिया उठाते समय हाईटेंशन की जद में आने से युवक की मौत

Thu, 19 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
power
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय गांव में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद तीनों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवकों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के निकासी गांव निवासी लालजी 25 पुत्र हरिकांत हलधरपुर थाना क्षेत्र के अतरौल पांडेय गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ काम पड़ने पर घर के बाहर पड़ी सरिया उठाकर दूसरी जगह रख रहा था। इस दौरान सरिया घर के पास से गुजरे हाईटेंशन की जद में आ गया, फलस्वरूप लालजी गंभीर रूप से झुलस गए।लालजी को बचाने के प्रयास में गांव निवासी सुधीर15 पुत्र जयराम, विकास और अनूप भी बचाने के लिए आया, जिससे तीनों भी झुलस गए। लोगों ने चारों को रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान लालजी की मौत हो गई। उधर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed