फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power Angel honored

पावर एंजिल को किया गया सम्मानित

Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Power Angel honored
मऊ। महिला सशक्तीकरण के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुगलपुरा में नगर स्तरीय महिला शिक्षा चौपाल तथा जेंडर इक्विटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मीना प्रेरक पावर एंजल को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों ने जेंडर समानता आधारित प्रशिक्षण शिक्षकों और पावर एंजल को दिया। पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षक जावेद अख्तर ने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देने और महिला सशक्तिकरण पर फिल्मों के माध्यम से आप सभी जागरूकता फैलाएं। मास्टर ट्रेनर विनीत लाल श्रीवास्तव ने महिलाओं की भागीदारी और समानता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल मुंशीपुरा, हकीकतपुर, मुगलपुरा, बकवल, अस्तूपुरा, भटकुआंपट्टी, रामपुर चकिया सहित दर्जन भर स्कूलों ने मीना टीएलएम स्टाल भी लगाया। टीएलएम स्टाल और पावर एंजल निर्णायक मंडल में ट्रेनर विनीत लाल,जावेद अख्तर, प्रथम संस्था की नेहा सिंह, संजू, रजनीश पांडेय रहे। जिसमें मुंशीपुरा, मुगलपुरा, रामपुर चकिया, ख्वाजाजहांपुर आदि की पांच पावर एंजिल को शैक्षिक किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ. शाहनवाज अहमद ने आभार जताया। इस दौरान संकुल जयप्रकाश पांडेय, कौशल्या देवी, शफीकुर्रहमान, हंसरावती पांडेय, बिंदोमती, खुर्शीद अनवर, रजनीश पांडेय, चन्द्र किरण पांडेय, संजू, नेहा, शोभावती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed