फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Polytechnic student was killed on suspicion of Ashnai

अशनाई के शक में हुई थी पालिटेक्निक छात्र की हत्या

Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic student was killed on suspicion of Ashnai
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव से बीते मंगलवार को लापता हुए पालिटेक्निक छात्र की हत्या कर फेंकी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश किया। इस दौरान पता चला कि युवक की हत्या अशनाई में की गई। हत्यारोपी के परिवार की महिला से युवक का संबंध था, मना करने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो हत्या आरोपी ने उसके सिर पर राड से प्रहार कर दिया, इसके बाद उसे जिंदा ही नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन

हत्या आरोपी नगीना साहनी के गिरफ्तार होने और आला कत्ल बरामद होने पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बुधवार को लाइन में प्रेसवार्ता कर हत्या की घटना से रहस्य का पर्दा हटाया। एसपी सुशील घुले के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी विनोद साहनी पालिटेक्निक का छात्र था।
विज्ञापन

वह बीते 29 सितंबर की रात घर से मछली मारने निकला। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। खोजबीन के बाद पीड़ित पिता नंदलाल साहनी ने घटना के बाबत थाने में बेटे के लापता होने की सूचना दिए। पिता ने बताया कि उनका पुत्र जिस तरफ मछली मारने के लिए गया था, उस दिशा में खून के छिंटे मिले है। इस पर पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। पुलिस को युवक की लाश कोपागंज थाने के जहनियाबाद गांव के पास तमसा नदी में उतराई मिली। इस पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट हत्या की धारा में दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने युवक मीरपुर रहिमाबाद गांव निवासी युवक नगीना साहनी को बुधवार की भोर में दबोचा। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नगीना ने विनोद की हत्या करना स्वीकारा। एसपी ने बताया कि मृत युवक का संबंध हत्या आरोपी के परिवार की किसी महिला से था। इस बात की जानकारी होने पर हत्या आरोपी नगीना ने विनोद को समझाया। लेकिन विनोद अपनी हरकत में सुधारा। इस पर नगीना को पता था, कि विनोद रात को मछली मारने के लिए जाता है, ऐसे में वह रास्ते में घात लगाकर छिपा था। जैसे ही विनोद वहां पहुंचा, नगीना ने उसके सिर पर राड से हमला कर दिया। इस दौरान युवक लहुलूहान होकर गिर पड़ा। लेकिन उसकी मौत नहीं हुई थी, लेकिन आक्रोशित हत्या आरोपी विनोद को घसीटते हुए नदी तक ले गया और पानी में फेंक दिया। हत्या आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त राड को बरामद किया। साथ ही उसका चालान कर जेल रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed