{"_id":"5a1ef8a44f1c1ba7678bea99","slug":"polling-on-booths-polled-66-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर बरसे वोट 66.5%मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर बरसे वोट 66.5%मतदान
mau news
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा करमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की एक नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों में बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान करीब 66.5 प्रतिशत वाटिंग हुई। सबसे अधिक 71 प्रतिशत मतदान अदरी नगर पंचायत में हुआ। सबसे कम मतदान प्रतिशत 58.53 प्रतिशत नगरपालिका का रहा। मतदान के साथ ही नगर पालिका सहित नौ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 97 और सदस्य पदों के 1075 प्रत्शशियों सहित कुल 1172 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
इनमें नगर पालिका अध्यक्ष पद के 11 और सदस्य पद के 357 प्रत्याशी हैं। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के 11 प्रत्याशियों और सदस्य पद के 357 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कुल दो लाख 18 हजार 540 मतदाताओं में से 58.53 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार घोसी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के नौ और सदस्य पद के 92 प्रत्याशियों के भाग्य को कुल मतदाताओं में 68.24 प्रतिशत वोटरों ने मतपेटिकाओं में बंद किया। कोपागंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के नौ और सदस्य पद के 55 सहित 64 प्रत्याशियों के भाग्य पर कुल मतदाताओं में से 64 प्रतिशत वोटरों ने मत दिया। दोहरीघाट नगर पंचायत में अध्यक्ष के सात और सदस्य के 71 प्रत्याशियों के भाग्य पर फैसला 65 प्रतिशत मतदाताओं ने सुरक्षित कर लिया।
मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में आठ अध्यक्ष और 101 सदस्य प्रत्याशियों सहित कुल 109 प्रत्याशी मैदान में रहे। यहां पर 64 प्रतिशत मतदान हुआ। नवगठित चिरैयाकोट नगर पंचायत के लिए सर्वाधिक सदस्य पद के 114 प्रत्याशी और अध्यक्ष पद के 17 अध्यक्ष सहित कुल 131 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे। यहां पर 66.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत में अध्यक्ष नौ और सदस्य पद के 45 सहित कुल 54 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां पर 70.13 प्रतिशत मतदान हुआ। अदरी नगर पंचायत में सात अध्यक्ष और 44 सदस्य सहित कुल 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। यहां पर 71 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार नई बनी वलीदपुर नगरपंचायत के 12 अध्यक्ष और 99 सदस्य सहित कुल 111 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटि काओं में बंद हो गए।यहां पर कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ। उधर मधुबन नगर पंचायत के अध्यक्ष नौ और 97 सदस्य पद के कुल 106 प्रत्याशी मैदान में रहे। यहां पर 67प्रतिशत मतदान हुआ।इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस टीमे चक्रमण करती रही।