{"_id":"58dfe87c4f1c1b380763fde0","slug":"police-transferred-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वाराणसी किया स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने वाराणसी किया स्थानांतरित
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 01 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक युवती का अश्लील चित्र बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस घटना के तीसरे दिन भी आरोपी की तलाश नहीं कर सकी। हालांकि मऊ पुलिस ने शनिवार को मामले को कार्रवाई और विवेचना के लिए वाराणसी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
गाजीपुर जनपद की एक 18 साल की युवती वाराणसी में रहकर अपने दोस्तों के साथ पढ़ती है। वह वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करती है। इस बीच एक युवक की दोस्ती में खींचवाया गया फोटो उसके लिए परेशानी का सबब बन गया। फोटो दोस्तों में वायरल होने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को ही वाराणसी निवासी आरोपी शाहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है कि घटना वाराणसी से जुड़ा हुआ है। इसलिए मुकदमा वाराणसी के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।