फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police stopped the procession of Congress workers, workers demonstrated

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुलूस को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police stopped the procession of Congress workers, workers demonstrated
मऊ। कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के तत्वावधान में पेट्रोल डीजल तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं के निकले जुलूस को भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल ने नगर स्थित सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज के पास रोक दिया। मौके पर पहुुंचे एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के तत्वावधान में पेट्रोल डीजल तथा खाद्य पदार्थो की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलस निकाला। जुलूस में तांगा, बैलगाड़ी शामिल थी। जुलूस की सूचना मिलते ही पुलिस ने जुलूस को सोनीधापा बालिका इंटर कालेज के पास ही रोक दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि यह सरकार तानाशाही की तरह चल रही है। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए अपने पूरे कार्यकाल में धारा 144 लगा रखी है। यह सरकार किसानों को कर्जदार बना रही है। बढ़ते डीजल पेट्रोल के कारण खेती महंगी हो गई है। फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान महंगाई से आत्महत्या कर रहा है। सात महीने से किसान धरने पर हैं सरकार केवल अपने लोगों को दबंगई, गुंडई में लगा रखी है। प्रदेश सरकार की तरफ से किए जा रहे जुल्म अत्याचार को सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता सरकार को उखाड़ फेंककर ही दम लेंगे। इस अवसर पर विष्णु कुशवाहा, शिवाजी कन्नौजिया, कैलाश चौहान, सर्वेश सिंह, उदयप्रताप राय, रमन पांडेय, अनिल जायसवाल, मधुसूदन त्रिपाठी, सत्यराम यादव, कालीदास चौहान, छोटेलाल, विरेंद्र कुशवाहा, हृदयनारायण राय, मुकेश राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सत्तार कुरैशी के नेतृत्व में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सदर चौक से लेकर सोनी धापा मैदान तक तांगा व बैलगाड़ी चला कर बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कोआर्डिनेट ख्वाजा गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, जिला महासचिव आसिफ अंसारी, शमीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed