फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police raid in Mau hotel: Dozens of young men and women found in objectionable condition, dirty work was going

मऊ के होटल में पुलिस का छापा: आपत्तिजनक हालत में मिले दर्जनों युवक-युवतियां, कई दिनों से चल रहा था गंदा काम

Sat, 27 May 2023 03:02 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 27 May 2023 03:02 PM IST
सार

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से रोडवेज स्थित एक होटल में आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली, दक्षिणटोला, सरायलंखसी थाना के अलावा महिला थाने की पुलिस फोर्स के साथ होटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई कमरे बंद मिले, जहां तालाशी में 14 महिलाएं और 16 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।

विज्ञापन
Police raid in Mau hotel: Dozens of young men and women found in objectionable condition, dirty work was going
मऊ के होटल में पुलिस का छापा: आपत्तिजनक हालत में मिले दर्जनों युवक-युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक होटल में लंबे समय चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भंडाफोड़ कर दिया। सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स के साथ हुई कार्रवाई में मौके से 14 युवतियां तथा 16 पुरुष पकड़े गए। चेकिंग के दौरान दो कमरे में जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले। पकड़े गए सभी युवक व युवतियों को पुलिस कोतवाली में लाकर मामले की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जौनपुर के होटल में पुलिस का छापा: 6 युवतियां, एक युवक और मैनेजर हिरासत में, आपत्तिजनक सामान भी बरामद
विज्ञापन

सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से रोडवेज स्थित एक होटल में आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार की दोपहर शहर कोतवाली, दक्षिणटोला, सरायलंखसी थाना के अलावा महिला थाने की पुलिस फोर्स के साथ होटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई कमरे बंद मिले, जहां तालाशी में 14 महिलाएं और 16 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में जब होटल मैनेजर से जब इस संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली ले आई है, जहां आगे की कार्रवाई करने में पुलिस जुटी है। इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि छापेमारी करके 14 महिलाओं व 16 पुरुषों को पकड़ा गया है, जिन्हें कोतवाली में भेज दिया गया है। इनके ऊपर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed